उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं उत्तराखंड में कई जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरिद्वार की एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के सैंपल लिए गए। तीनों जज भी संक्रमित पाए गए।
सीएमओ डॉ. एसके झा के अनुसार तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
More Stories
रोशनाबाद स्टेडियम में गुरुवार से युवा आल स्टार्स चैंपियनशिप शुरू होगी
राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण की भूमि उपलब्ध करने हेतु ज्ञापन दिया
हरिद्वार जिला अस्पताल के अस्थाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया