देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 546 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 53 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 66 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,797 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 2,717 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 11,885 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 34 हजार 965 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 10 हजार 291 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 128 रह गई है। वहीं आज 38,993 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू के दिशा निर्देशों में संशोधन, देखिए जारी हुआ आदेश
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 43
- बागेश्वर 13
- चमोली 23
- चम्पावत 13
- देहरादून 136
- हरिद्वार 69
- नैनीताल 56
- पौड़ी 07
- पिथौरागढ़ 88
- रुद्रप्रयाग 16
- टिहरी 33
- उधमसिंह नगर 41
- उत्तरकाशी 08
वहीं प्रदेश में 332 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
आगामी यात्रा सीजन से पहले प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटवाया
गृहमंत्री के दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया
हरिद्वार में प्रस्तावित गृहमंत्री के दौरे की व्यवस्थाओं का मुख्य सचिव ने जायज लिया