देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC बिल को मंजूरी दे दी है। बता दें कि सीएम धामी के आवास पर हुई बैठक में इस बिल को मंजूरी दी गई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बिल को मंजूरी मिल गई है। कई दिनों से इसे लेकर चर्चा हो रही थी। बता दें कि आज शाम 6 बजे सीएम आवास पर एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक सीएम धामी सहित कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। वहीं बैठक में इस यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। साथ ही इस बैठक में पांच फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हुई।

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी
ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया