जिला प्रशासन की टीम ने जिला खान अधिकारी काजम राजा के नेतृत्व में शुक्रवार को अवैध खनन पर कार्रवाई कर दो स्टोन क्रशर को सीज कर दिया। दोनों स्टोन क्रशर के खिलाफ लक्सर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।साथ ही स्टोन क्रशर प्रबंधकों को सील नहीं तोड़ने की हिदायत भी दी गई है। प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिला खान अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात को भोगपुर गंगा में अवैध खनन करने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। रात के समय खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भागने में कामयाब रहे। शुक्रवार सुबह टीम ने क्षेत्र के अवनी स्टोन क्रशर और एसएस स्टोन क्रशर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर दोनों स्टोन क्रशर पर पूर्व में लगाई गई सील क्षतिग्रस्त मिली। सील तोड़ कर दोनों स्टोन क्रशर का संचालन होता मिला।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की