श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां डकैती डालने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर करने के बाद पुलिस ने सोमवार को दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटे गए करीब 50 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।साथ ही देसी पिस्तौल भी मिली है।
डीजीपी अभिनव कुमार के अनुसार, बाकी बचे दो बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हरिद्वार में हुए एनकाउंटर के बाबत सोमवार को डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय मेंं पत्रकार वार्ता में बताया कि एक सितंबर को ज्वालापुर में हुई डकैती की घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था।उन्होंने भी खुद मौका मुआयना किया था। चौतरफा दबाव के बीच पुलिस टीम लगातार दूसरे राज्यों में दबिश दे रही थी। शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि यह गैंग बाहर किसी राज्य का है। ऐसे में पुलिस ने आसपास के राज्यों की पुलिस की मदद से बदमाशों के ठिकानों पर छापे मारे।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया