हरिद्वार। हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमे ऋषिकेश की ओर से बाइक पर फरिदाबाद लौट रहे 25 साल के युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक निजी अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक युवक दम तोड चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को फरीदाबाद हरियाणा से बाइक पर ललित सागर 25 वर्ष ऋषिकेश घूमने आया था। इस दौरान यह लोग नीलकंठ महादेव के मंदिर भी गए। बुधवार को मृतक के बाकी परिचित कार से जबकि मृतक अपनी एवेंजर बाइक पर दोपहर के समय फरीदाबाद के लिए निकले। अभी बाइक सवार प्रेमनगर फ्लाईओवर पर ही पहुंचा था की तेज गति से चल रही बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की साइड से टकराई और युवक बाइक से छिटक कई मीटर नीचे सड़क पर आ गिरा। मौके पर मोजूद लोगों की सूचना पर कनखल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में सिटी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पी एम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर ट्रैवल्स व्यवसाययों ने प्रदर्शन किया
रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
हरिद्वार कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी से हड़कंप मचा