दशहरा पर्व की रात से जल विहीन हर की पैड़ी व उत्तरीखंड गंग नहर में मूल गंगा से बुधवार रात जल छोड़ दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी डैम खोलने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए वीआईपी घाट पर शाम से ही डटे हुए हैं।
हरिद्वार मैं तैनात उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल निमेष ने बताया कि रात्रि 9 बजे से चरणबद्ध रूप से डैम के गेट खोले जाएंगे। सुबह तक गंगा पहले की तरह तीन हजार क्यूसेक जल क्षमता के साथ प्रवाहित होगी।उन्होंने जनता से अपील की कि रात में कोई भी गंगा किनारे न रहे।गंगा स्वच्छता व मेंटेनेंस कार्यों में लगे कार्मिकों को भी गंगा में कोई वाहन या उपकरण न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी