हरिद्वार जिले में रविवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो कोरोना पॉजिटिव मरीज रुड़की, जबकि एक एक मरीज हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में मिला है।39 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने कहा कि सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जबकि इसमें से ही एक ज्वालापुर निवासी महिला की मौत देहरादून स्थित जौली ग्रांट के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी थी। शनिवार को जिले में कुल नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या वर्तमान में 33 है। जिसमें से दो मरीज हरिद्वार के मेला अस्पताल और दो रुड़की के मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अन्य 29 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे