उत्तराखंड सरकार राज्य कि स्वास्थ्य सेवाओं और सुदृढ़ करने पर काम कर रही है। राज्य के कई अस्पतालों को पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार को स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग की नितांत आवश्यकता है। राज्य सरकार ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज, हर्रावाला देहरादून स्थित 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल, हल्द्वानी स्थित 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ ही हरिद्वार स्थित 200 बेड के एमसीएच सेंटर को लीज-ऑन एंड ट्रांसफर मॉडल पर निजी क्षेत्र के सहयोग से संचालित करने का निश्चय किया है।

More Stories
गोकशी पर लगाम लगाने के लिए आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की