लक्सर रोड के मिस्सरपुर में शिव विहार कॉलोनी में बुधवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे हाथियों के आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।हाथियों को देख हमले के डर से कॉलोनी के लोग घरों में घुस गए। कॉलोनी में हाथियों के आने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वीडियो में कॉलोनी में दो हाथी घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। कॉलोनी वासियो का कहना है कि मिस्सरपुर में बसी कई कॉलोनियों में रात में हाथियों के आने को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। इसके अलावा हाथी गंगा के उस पार से आकर खेतों में घुस कर फसलों का नुकसान कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वन रेंज अधिकारी दिनेश नौड़ियाल का कहना है कि सूचना मिलने पर हाथियों को भगाने के लिए मौके पर वनकर्मी भेजे जाते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे