अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही योगा एक्सप्रेस रेलगाड़ी के एक कोच में आग लग जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी हालांकि घटना में किसी के हताहात होने की सूचना नहीं है।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना हरिद्वार जिले के इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर हुई।पुलिस के मुताबिक, योगा एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी उसके एक कोच के निचले हिस्से में अचानक आग लगी हुई दिखाई दी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पंहुची और आग पर काबू पा लिया गया।
लक्सर जीआरपी थाने के प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेलगाड़ी के ब्रेक लगने के बाद उसके हीटअप होने से पहियों मे आग लग गयी।उन्होंने बताया कि आग दिखाई देने के बाद सभी यात्रियों को रेलगाड़ी से नीचे उतार लिया गया।शर्मा ने बताया कि रेलगाड़ी के निचले हिस्से में ही आग लगी थी, जिसे तुरंत ही बुझा दिया गया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर बैठक हुई
शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया