देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है , राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए है विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा होने के आसार बने हुए।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 9 नवंबर से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर तथा रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। वही चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

More Stories
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई
चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए हरिद्वार की 10 निजी बस कंपनियां बेडे में शामिल होगी
जिलाधिकारी ने कावड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया