उत्तराखंड राज्य में कोरोना के साथ साथ अब डेल्टा प्लस AY-12 वैरिएंट के भी मामले सामने आ रहे हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में कोरोना के डेल्टा प्लस एवाई-12 वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग की टीम मरीज के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को ट्रेस कर रही है। मरीज के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं जिले के प्रवेश मार्गों पर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। पौड़ी में बीते दिन कोरोना के कुल 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कल्जीखाल ब्लॉक के बांजखाल-हंसुड़ी व गुरेथखाल के 13 संक्रमित शामिल हैं।

More Stories
हरिद्वार में प्रस्तावित गृहमंत्री के दौरे की व्यवस्थाओं का मुख्य सचिव ने जायज लिया
हरिद्वार में राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में वितरित की जा रही खाद्य सामग्री के गोदाम पर छापा लगा
गुरुकुल हेलीपैड पर दर्जाधारी मंत्री को रोकने पर विवाद हुआ