हरिद्वार में बुधवार को एक हाथी जंगल से निकलकर कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। हाथी को वहां देख लोग आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। साथ ही एक गेट और दीवार भी तोड़ दी।बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की और हाथी को वहां से जंगल में भगाया।

More Stories
परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर 105 चालान किए गए
चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया