जिलाधिकारी ने जुर्स कंट्री के पास स्थित शराब के ठेके को हटाने के लिए आंदोलनरत महिलाओं की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। उन्होंंने कहा कि अगर महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो यह चिंता का विषय है। जिलाधिकारी ने पार्षद को आश्वस्त किया कि रिपोर्ट के बाद दुकान को जल्द ही वहां से हटाया जाएगा।
वहीं, पार्षद ने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद से महिलाओं में अब आत्मविश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में त्वरित निर्णय लेते हुए जिस तरह से जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया, उससे अब कॉलोनी के लोगों को भी सुरक्षा मिलने का भरोसा जगा। पार्षद ने धरने को होली तक स्थगित करने का निर्णय लिया।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा