महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिन्दुओं, मुसलमानों, सिखों, ईसाइयों के लिए अलग अलग कानून होने से देश में भेदभाव बढ़ रहा है। इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे यूसीसी बिल का संत समाज स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि बिल के समर्थन में 7 अगस्त को हरिद्वार के संत सांकेतिक उपवास करेंगे। देश में कुछ लोग देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। जेहादी मानसिकता के लोगों के विरोध के बावजूद यूसीसी बिल लागू होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार हिन्दू हितों और हिन्दू धार्मिक स्थलों का विकास कर रहे हैं। संत समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता है।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ