लोकसभा चुनाव की तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। जनपद में चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बार्डर क्षेत्रों व अन्य इलाकों का निरीक्षण किया।शुक्रवार को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल हरिद्वार के ग्रामीण अंचल के बालावाली, पुरकाजी बॉर्डर आदि स्थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर एरिया में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों की मौजूदा स्थिति को परखते हुए उनके स्थान परिवर्तन अथवा नए सीसीटीवी कैमरा लगाने, बालावाली बॉर्डर चौकी पर वायरलेस सेट की स्थापना के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने लक्सर कोतवाली में समीक्षा बैठक की।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की