उत्तराखंड खेलमंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रोशनाबाद में पूजन-हवन कर नए बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह कोर्ट प्रदेश की खेल यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने तीन प्रशिक्षण शिविरों में शामिल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी बांटी।
उन्होंने कहा कि अन्य खेलों की तरह ही हरिद्वार जल्द बास्केटबॉल खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में नाम रोशन करेगा। कहा कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे 38 वें नेशनल गेम्स में हरिद्वार हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के तीन इवेंट आयोजित कर रहा है, जो धर्मनगरी के लिए गौरव की बात है। इसके बाद उन्होंने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे नए 400 मीटर ट्रैक का निरीक्षण कर इसका काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबली गुरुंग, विशाल गर्ग तथा अधिकारी गण मौजूद रहे।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया