हरिद्वार, वर्ष 2019 में साढ़े तीन वर्ष की उम्र में हरिद्वार पुलिस का अंग बनकर घुड़सवार पुलिस लाइन हरिद्वार में तैनात घोड़ी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।विगत कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही सोनी का इलाज कर रहे पशु चिकित्सक ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की।
एक लाख में क्रय की गई सोनी की आंखों में संक्रमण की शिकायत थी, जिस कारण उसे 03 जून को हायर सेंटर गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब रैफर किया गया था। आज उपचार के दौरान घोड़ी सोनी ने दम तोड़ दिया। दिवंगत घोड़ी का नियमानुसार अन्तिम संस्कार लुधियाना में ही किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे