उत्तराखण्ड शासन ने निकाय चुनाव के लिए 11 नगर निगमों में आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें छह नगर निगमों की मेयर सीटों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है।हरिद्वार नगर निगम की मेयर सीट को अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
हरिद्वार में भाजपा और कांग्रेस से करीब दो दर्जन दावेदार मेयर सीट के लिए तैयारियां कर रहे थे। जब से हरिद्वार की मेयर सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है, तब से सभी की तैयारियां प्रभावित हो गई हैं। अब राजनीतिक दल ओबीसी वर्ग की एक उपयुक्त और जीताऊ महिला प्रत्याशी की खोज में जुट गए हैं।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया