प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस महकमे में आई 2 भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। अब इन भर्तियों में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की तारीख 3 मार्च रखी गई है।अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि पुलिस की दो भर्तियों में जिसमें पुलिस आरक्षी पीएसी और फायरमैन के 1521 पदों और अग्निशमन अधिकारियों के 221 पदों पर भर्ती शामिल है।पुलिस पीएसी फायरमैन भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख 16 फरवरी की जबकि पुलिस अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती की आवेदन तिथि 21 फरवरी थी अब आयोग ने इन दोनों भर्तियों की आवेदन की तिथि को 3 मार्च तक बढ़ा दिया है। इन भर्तियों में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब 3 मार्च तक अपने आवेदन कर पाएंगे।

More Stories
अपर मेलाधिकारी ने कुंभ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओ के मामले में ग्राम प्रधान को पद से हटाने के आदेश दिए
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से दिल्ली के युवक की मौत हुई