उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में खाली चल रहे 1455 पदों के लिए भर्ती निकल गई है. उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से इस संदर्भ में विज्ञप्ति जारी कर दी है
.चयन बोर्ड की सचिव गरिमा रौंकली ने बताया कि इन पदों के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी जबकि 1 जनवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि यह भर्ती वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर होगी और उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण वाले नर्सिंग पास आउट युवाओं का ही इसमें चयन हो पाएगा.उन्होंने बताया कि नर्सिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा और डिग्री करने वाले नर्सिंग अधिकारी महिला और पुरुष दोनों ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से भर्तीको लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी अब आवेदन कर सकते हैं.

More Stories
गुरुकुल हेलीपैड पर दर्जाधारी मंत्री को रोकने पर विवाद हुआ
बहादराबाद क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में आग लगी
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया