रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिक नगर नगरपालिका क्षेत्र में सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 24 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण लॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया