अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे सीएलएफ, सखियों तथा महिलाओं को प्राथमिकता से लोन उपलब्ध कराने वाले बैंक प्रबंधकों को सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कर्तव्यों से भली भांति परिचित हैं और सजग होकर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी उद्देश्यों और लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो रही हैं। इसमें स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा की बात हो या फिर नॉलेज पावर की। महिलाओं को जितनी जानकारी होगी, वह उतनी ही खुद के अधिकारों की रक्षा कर सकेंगी। हम सब मिलकर इस समाज को एक समावेशी समाज बनाने में सक्षम होंगे।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ