हरिद्वार महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर उनकी प्रतिलिपि सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार, शिक्षा विभाग हरिद्वार अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
सेठी ने बताया कि प्रशासन का चुनाव व्यस्थता का फायदा उठाते हुए निजी स्कूलों ने इस बार हदे पार कर दी है। जिसके कारण अभिभावक परेशान हैं और महंगी पुस्तकें एक ही निजी दुकान से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। कुछ स्कूलों द्वारा एनसीआरटी की जगह कई गुना महंगी प्राइवेट पुस्तकें लेने को अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है, जो शिक्षा अधिनियम का उलंघन है कुछ स्कूलों द्वारा नियमों का उलंघन करते हुए स्कूल परिसर में काउंटर लगा पुस्तकें बेची जा रही है। सुनील सेठी ने बताया कि कुछ स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को बिना मापदंड अनावश्यक बढ़ाया जा रहा है जिसको लेकर अभिवावकों में रोष है। मांग की है कि ऐसे निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करे।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की