हरिद्वार में तैनात एक पीआरडी जवान का शव इकबालपुर मार्ग पर मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह इकबालपुर मार्ग पर स्थित मीट की दुकान के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली।
दुकान स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त पीआरडी जवान रामबीर (42) पुत्र सिंगारू, निवासी भक्तोवाली के रूप में हुई। मृतक हरिद्वार में पीआरडी जवान के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

More Stories
हरिद्वार कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी से हड़कंप मचा
वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए मार्क डील अभ्यास किया
विकास प्राधिकरण कार्यालय में नशेड़ी ने घुसकर उत्पाद मचाया