भेल के प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक के परिसर में शनिवार को गुलदार घुस आया। गुलदार को देखते ही कक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया।शोर सुनकर शिक्षिका सुनीता रानी ने सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम व रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि टीम के पहुंचने तक गुलदार जा चुका था।
आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था। स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के समय अधिकांश छात्र छात्र मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिस समय गुलदार परिसर में आया कोई भी बच्चा कक्षा के बाहर नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे