हरिद्वार के हरिहर आश्रम में आध्यात्म महोत्सव में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने सबसे सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है।इसके साथ ही हमनें देवभूमि के स्वरुप को बनाए रखने के लिए अतिक्रमण को हटाने के बड़ा अभियान चलाया है। साथ ही भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन चलाने का संकल्प लिया है। हमारी प्राथमिकता मातृ शक्ति को आगे लाने के लिए कदम उठाए हैं।
सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी को लेकर जो कमेटी बनाई थी, उसने अपना काम पूरा कर लिया है।नए साल में हमें ड्राफ्ट मिलेगा। इसके बाद हम इसे लागू करने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि पीएम के विजन के अनुरूप हम राज्य के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हमने उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मूलमंत्र अपनाया है। इसके लिए सब का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज