महापर्व छठ पूजा की सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

लोकआस्था का महापर्व भी सूर्य आराधना का ही एक पर्व है।आज छठ पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। आज के दिन सूर्य की आराधना प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों की आराधना हैं।  इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।

भारत वर्ष लोक आस्था और परम्पराओं का देश है। वही ऋषियों कि यह भूमि जहॉं उगते हुए सूर्य के साथ-साथ डूबते हुए सूर्य को भी नमन किया जाता है। इस दौरान पूरे भारत में मनाए जाने वाले मकर संक्रांति कि तरह छठ पूजा सूर्योपसना का एक पर्व है। यह त्योहार अव दुनियॉं के कई देशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है।लोक आस्था के महापर्व पर छठ पूजा को लेकर देहरादून जिले के सभी छठ घाट सज धज कर तैयार हो गए हैं। वही, छठव्रती अस्तचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे। जिसके लिए प्रशासन के द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया है।

बता दे कि छठ पूजा जो पहले बिहार, पूर्बी उत्तरप्रदेश, झारखण्ड तथा नेपाल के दक्षिणी भुभाग तक सिमित था, लेकिन वर्तमान में यह पूरे देश -विदेश में प्रसिद्ध होता जा रहा हैं। वही,  भारत के कई महानगर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ में रहने वाले पूर्वांचलवासी इसे बहुत ही उत्साह के साथ करते है।वही,अब तो दुनिया के कई देशों से लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा को वड़ी श्रद्धा के साथ मानाने की खबर मिल रही है।

About Author