जिलाधिकारी हरिद्वार ने कहा कि 07 मार्च को होलिका दहन और 08 मार्च को फाग का पर्व मनाया जायेगा। जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत इन पर्वाें पर शान्ति व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति नितान्त आवश्यक है।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने निर्देश दिये हैं कि जनपद हरिद्वार के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, विभागाध्यक्ष 07 मार्च को होलिका दहन एवं 08 मार्च को फाग पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति निरन्तर बनाये रखेंगे। यदि अपरिहार्य कारणों से किसी अधिकारी, विभागाध्यक्ष का मुख्यालय छोड़ा जाना अनिवार्य है, तो उनकी पूर्वानुमति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ा जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे