हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल स्थित सबसे बड़े मॉल पेंटागन मॉल में सुबह तड़के लगभग 6:00 बजे आग लगने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग लगने की घटना सुबह सवेरे होने के चलते कोई बड़ी घटना होने से बच गई । दमकल विभाग के सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 258 गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की
तहसील दिवस पर 146 शिकायत दर्ज की गई
जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया