हरिद्वार में गुरुवार शाम को बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से हरिद्वार के तापमान तीन डिग्री की गिरावट आई। 35 डिग्री से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश के बाद हरिद्वार का मौसम सुहावना हो गया।गुरुवार को हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में बारिश राहत बन कर बरसी। सुबह से ही भीषण गर्मी में लोगों के पसीने निकल रहे थे। लेकिन बारिश के बाद लोगों को गर्मी थोड़ा सकून मिला। करीब 30 मिनट की बारिश के बाद हरिद्वार निवासियों को गर्मी से निजात मिली।
हालांकि आधे घंटे हुए भारी बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई ज्वालापुर क्षेत्र में घुटनों तक पानी भर जाने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा.

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ