धर्मनगरी में चल रही मांस की दुकानें जल्द सराय में शिफ्ट होने जा रही हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए दुकानों का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इससे शहर में लोगों को मांस के अवशेषों और दुर्गंध से मुक्ति मिल जाएगी।नगर निगम क्षेत्र में मांस, मदिरा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया गया है, लेकिन ज्वालापुर क्षेत्र में मांस की दुकानें हैं। इन दुकानों पर अंडा, मांस, मछली बेचा जाता है। मांसाहारी रेस्टोरेंट भी चलाए जा रहे हैं। इनका हिंदू संगठनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। संगठनों की ओर से मांस की दुकानें हटाने और मांसाहारी रेस्टोरेंट बंद करने की मांग की जा रही है।
नगर निगम क्षेत्र से बाहर सराय में मांस की दुकानें शिफ्ट करने पर सहमति बनी थी। इसके लिए निगम प्रशासन की ओर से ग्राम सराय में 60 दुकानों का निर्माण शहर से दूर सराय में किया जा रहा है। इनमें पहले चरण में मांस की दुकानें शिफ्ट की जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में मांसाहारी होटलों, रेस्टोरेंटों को भी निगम क्षेत्र से बाहर करने की कवायद शुरू की जाएगी, ताकि शहरी क्षेत्र मांस से पूरी से मुक्त हो सके।
सराय में बन रही दुकानों पर लिंटर पड़ चुका है। अब केवल प्लास्टर और रंग-रोगन होना बाकी है। ये कार्य पूरा होने के बाद दुकानों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया