राजाजी नेशनल पार्क में वाहन दुर्घटना होने से बड़ा हादसा

चीला रेंज में शक्ति नहर किनारे राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व के वाहन दुर्घटना होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और चार घायल एक लापता बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही। बताया जा रहा है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में उनके वाहन का टायर फटने के कारण गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई।गाड़ी में दस लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह शामिल हैं और घायलों में हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) साथ ही आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक) लापता है जिसे एसडीआरएफ की टीम नहर में खोज रही। नहर में पानी भी काम कराया गया है। लेकिन अभी तक लापता जीव प्रतिपालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोहरा और अधिक ठंड होने के कारण नहर में लापता जीव प्रतिपालक की खोजबीन करना मुश्किल हो रहा है। वहीं घायलों के परिजन एम्स परिसर में पहुंच गए हैं। जहां पर वह अपने परिजनों का हाल-चाल जान रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। नहर में लापता जीव प्रतिपालक की खोजबीन जल्द किए जाने वह एम्स में भर्ती सभी घायलों को अच्छे से अच्छा उपचार दिए जाने के लिए कहा गया है।

मृतक
1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी)
2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान
4- कुलराज सिंह

घायल
1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)
2- राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क
3- अंकुश
4- अमित सेमवाल (चालक)
5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)

लापता
1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

About Author