आज क्षत्रिय महासभा द्वारा गुरुद्वारा भवन सेक्टर 2 बी एच ई एल हरिद्वार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का शौर्य दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलराम सिंह चौहान ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत बलरामदास (हठयोगी बाब) व स्वामी प्रबोधानंद जी महाराज रहे। व अति विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान वह हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधायक अनुपमा रावत जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षत्रिय समाज से जुड़े हुए सभी लोग मौजूद रहे सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया वह सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचारों से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के प्रति अपने विचार व्यक्त किए

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे