रविवार सुबह भूपतवाला के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लेकर मोतीचूर तक वाहन रेंग कर चलने को मजबूर हुए।जिस कारण वाहन सवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को करीब 11 बजे मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुई वाहन दुर्घटना के कारण जाम लग गया। रायवाला पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस व दो कारों को तो किसी तरह सड़क से हटा दिया लेकिन रेत से भरा डंपर खराब होने की वजह से हटाया नहीं जा सका, जिससे फ्लाईओवर पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वहीं इसी फ्लाईओवर पर एक और मिनी बस खराब हो गई जिससे राहगीरों की मुसीबत और ज्यादा बढ़ गई। इस दौरान कई वाहन चालक सर्विस रोड से निकलने लगे जिससे हरिपुरकलां अंडर पास व सर्विस रोड भी वाहनों से पैक हो गई। इस दौरान कई स्कूल वाहन और एंबुलेंस जाम में फंसे नजर आए। वहीं रायवाला थाना पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली