दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को लहसून-प्याज का खाना परोस दिया। इस बात को लेकर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़फोड़ कर दी और मेज को उलट दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने ढाबा स्वामी एवं कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पर कुछ कांवड़ यात्री एक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनको बिना लहसून प्याज का खाना चाहिए। इसके बावजूद ढाबा स्वामी एवं उसके कारीगर ने कांवड़ यात्रियों को लहसून प्याज युक्त भोजन परोस दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ढाबे पर रखी कुर्सी मेज को पलट दिया और जमकर हंगामा किया।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया