रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी साइट का निरीक्षण करने के दौरान अपना पहचान पत्र रखने के निर्देश जारी किए हैं. सभी अधिकारी और कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे. साइट निरीक्षण के दौरान अधिकारी संबंधित व्यक्तियों को अपना पहचान पत्र दिखाएंगे, ताकि संबंधित व्यक्ति को पता रहे कि एचआरडीए के अधिकारियों की टीम साइट का निरीक्षण कर रही है।
सचिव एचआरडीए ने बताया कि प्राधिकरण के कर्मचारी होने का हवाला देते हुए कई बार किसी और के द्वारा निरीक्षण की शिकायत सामने आई है. जिसके बाद सभी अधिकारियों को पहचान पत्र रखने के निर्देश जारी किए गए है. प्राधिकरण का नाम लेकर आमजन को परेशान करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे