कांवड़ मेले के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के कक्षा 1 से 12 तक समस्त सरकारी, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केन्द्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे।
इस आशय का आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपने आदेश में कहा कि 22 जुलाई से कांवड़ मेला आरम्भ हो चुका है, जो 2 अगस्त तक चलेगा।इस दौरान कांवड़ियों के अत्यधिक भीड़ के कारण यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में आवागमन में समस्या उत्पन्न होगी। इस कारण से 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जनपद हरिद्वार के समस्त कक्षा 1 से 12 तक सरकारी, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए।

More Stories
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया