केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार पहुंचने के बाद शाह सबसे पहले गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद गृह मंत्री एक कार्यक्रम में राज्य की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण की शुरुआत करेंगे तथा संयुक्त सहकारी खेती, जन सुविधा केंद्रों, जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।उन्होंने कहा कि शाम के समय गृह मंत्री पतंजलि योगपीठ में पतंजलि विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। जिसे लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों शोरों पर है 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे