महामहिम राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

देश के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज जनपद देहरादून में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के लिए पहुंची देहरादून स्थित उत्तराखण्ड राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर  राज्यपाल उत्तराखण्ड  लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वागत किया।

वही इस मौके पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सचिव राज्यपाल, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे। इससे पहले राज्यपाल ने राष्ट्रपति का उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी स्वागत किया।

वही इससे पहले आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं।

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

बता दे कि  8-9 दिसंबर 2022  को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिवसीय देहरादून दौरा है।राष्ट्रपति मुर्मू द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस दौरान  9 दिसंबर 2022  को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।

About Author