हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दो प्रमुख प्रस्ताव रखे।रावत ने हरिद्वार, लक्सर, रूड़की और सहारनपुर के बीच नियमित शटल सेवा की शुरुआत की मांग की, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज की भी अपील की। उनका मानना है कि इससे न केवल लक्सर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि इन ट्रेनों के रुकने से यात्रा की गति भी तेज हो सकेगी।सांसद रावत ने आशा जताई कि रेल मंत्रालय इन दोनों अहम मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सेवाएं मिलेंगी और यात्रा को अधिक आरामदायक और सुलभ बनाया जाएगा।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया