भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) नई दिल्ली की ओर से ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन का जिम्मा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार को दिया गया है।आयोजन सह सचिव डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि चैंपियनशिप को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इसमें उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम जोन की क्वालिफाई 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन सचिव दुष्यंत सिंह राणा ने बताया कि चैंपियनशिप 22 से 28 फरवरी तक रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी मैदान पर होगी।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया