राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
वही इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इगास बग्वाल का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाएं। इगास बग्वाल उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है।यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने लोकपर्व व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य के युवावर्ग को इस दिशा में मिलकर कदम बढ़ाने चाहिए।
सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के इस लोक पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई वह शुक्रवार 4 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की है

More Stories
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार पहुंचकर अर्धकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लेंगे
जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने उत्पाद मचाया