हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित एटेरो नाम की एक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। शुक्रवार को कंपनी में सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पहले तो कर्मचारियों ने गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण वेल्डिंग की चिंगारी बताई जा रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की