हरिद्वार। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 70वें जन्मदिन को आध्यात्मिक रूप से हरिद्वार हरिहर आश्रम में मनाया। वह अपने घनिष्ठ मित्र अभिनेता अनिल कपूर और परिवारजनों के साथ हरिहर आश्रम पहुंचे।जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने गौ पूजा की और पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि हरिद्वार के पवित्र वातावरण में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है। आध्यात्मिक रूप से जन्मदिन मनाने से बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा