हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में राजमार्ग चौड़ीकरण की जद में आई दुकानों का मुआवजा लेने के बाद उनको नहीं तोड़ने के मामले में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की ओर से चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव में 25 दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।साथ ही अब प्रशासन राजमार्ग किनारे से मलबा हटाने का काम कर रहा है।
सोमवार को एनएच के प्रबंधक राजकुमार पांडे के नेतृत्व में एचएच एवं भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव में पहुंची। दरअसल, राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान 25 दुकानों के स्वामियों को मुआवजा दे दिया गया था। इन दुकानदारों को दुकानों को खाली कराने के लिए कहा गया था, मुआवजा लेने के बावजूद वह दुकानों को खाली करने में आनाकानी कर रहे थे। कई बार प्रशासन की ओर से चेतावनी भी दी गई।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ