जिला सेवायोजन की ओर से 20 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी प्रतिभाग किया करेंगी।महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी और निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक होगी। जबकि आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।
जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन होगा। बताया कि 160 पदों पर साक्षात्कार और चयन होगा। अभ्यर्थियों का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर बैठक हुई
शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया