मामला कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर का है।जहां देर रात जंगली हाथी आ जाने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन लोगों में खौफ बना हुआ है। वहीं, भेल क्षेत्र नीलगाय के बच्चे की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, जगजीतपुर के राजा गार्डन क्षेत्र में एक जंगली हाथी बाजार की गलियों में चहलकदमी करता हुआ नजर आया। हाथी को देखकर मौके से गुजर रहे लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई, लेकिन हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन वन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी