देहरादून। सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोग अपने घरों से बहार निकल आये। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल के नुक़सान की खबर नहीं, रिक्टर पैमाना पर 4.5 मापा गया है।डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नही हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली,रुद्रप्रयाग में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। लोग घरों से बाहर निकल आये।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ